
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि “भाजपा 2024 का चुनाव जीतने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक कर सकती है।”
आगे ममता बनर्जी कहती हैं कि उनके पास सबूत भी हैं कि भाजपा ऐसा करने की कोशिश कर रही है।
देश में जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक करने की बात तेज़ होने लगती है। विपक्ष हमेशा से सरकार पर ईवीएम के साथ छेडछाड़ का आरोप लगाता रहा है हालांकि सरकार हमेशा इस बात को नज़रअंदाज़ करती रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी मोदी सरकार पर (ईवीएम) हैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। इस बार ममता ने यह आरोप लगाया है।
ममता बनर्जी ने कहा कि गठबंधन इंडिया की बैठक में सभी दल इस मुद्दे पर बात करेंगे। क्यूंकि भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी योजना बनानी शुरू कर दी है। भाजपा के लोग (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं हमने ऐसा सुना है। हमें इसके सबूत मिले हैं।
ममता बनर्जी ने आगे कहा, उन्हें विश्वास है कि आने वाला 2024 का लोकसभा चुनाव विपक्ष का गठबंधन इंडिया जीतेगा। विपक्ष का गठबंधन इंडिया देश में हो रही सांप्रदायिक राजनीति और बेरोजगारी से देश को बचाएगा।
जिसकी वजह से भाजपा के लोग 2024 लोकसभा को जीतने के लिए ऐसी योजना बना रहे हैं।