जापान में जन्में अंग्रेजी लेखक काजुओ इशिगुरो को साहित्य इस साल का नोबल प्राइज दिया गया है। इस बात कि जानकारी स्वीडिश अकादमी ने एक प्रेस रिलीज में दी है। इसके साथ ही काजुओ को 9 मिलियन क्राउन का प्राइज भी दिया जाएगा।

काज़ुओ इशिगुरो को उनके नॉवेल (उपन्‍यास) ‘ग्रेट इमोशनल फोर्स’ के लिए दिया गया। इशिगुरो का यह नॉवेल दुनिया के साथ जुड़ाव के हमारे भ्रामक अर्थों का खुलासा करता है।

बता दें कि इससे पहले 4 अक्टूबर को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इस साल जाक दुबोशे (स्विटजरलैंड), जोआखिम फ्रैंक (अमेरिका), रिचर्ड हेंडर्सन (ब्रिटेन) को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। जबकि 2 अक्टूबर को चिकित्सा क्षेत्र के लिए और 3 अक्टूबर को भौतिक विज्ञान के क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है।

आपको बता दें कि इशिगुरो ने ‘द रिमेन्स ऑफ द डे’ और ‘नेवर लेट मी गो’ जैसे मशहूर नॉवेल लिखे हैं। एकेडमी ने उनके बारें में कहा कि वो बहुत सावधानी और संयम से लिखते हैं। लेकिन, जो लिखना चाहते हैं वो पूरी आजादी से लिखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here