modi govt
Modi Govt
श्याम मीरा सिंह 

सरकारी संस्थान ICMR की रिपोर्ट बता रही है कि केंद्र सरकार ने अभी तक कोरोना टेस्टों पर सिर्फ 120 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसमें वह खर्चा भी शामिल है जो टेस्टिंग के लिए सरकार ने राज्यों को दिए हैं। एकबार दोबारा से पढ़िए सिर्फ 120 करोड़ रुपए…

यही वह सरकार है जिसने

-दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे।

-यही वह सरकार है जिसने एक मूर्ति पर 3 हजार करोड़ खर्च कर दिए थे।

-यही वह सरकार है जिसने केवल अखबारों के विज्ञापनों पर 1500 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे।

-यही सरकार है जिसने कुम्भ मेले पर 1500 करोड़ खर्च कर दिए थे।

– यही वह सरकार है जिसने दीपोत्सव महोत्सव पर 133 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे।

– यही वह सरकार है जिसने एनआरसी पर 1220 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे।

ऐसे बेफिजूल खर्चे गिनाने के लिए अनगिनत आंकड़ें हैं पर क्या फायदा है जब आपको समझना ही नहीं है। लेकिन टेस्टिंग पर अबतक सिर्फ 120 करोड़ रुपए खर्च किए हैं ये कितने शर्म की बात है। क्या भक्त अब भी यही तर्क देंगे कि भारत एक गरीब देश है, क्या भक्त अब भी यही कहेंगे हमारे पास संसाधन नहीं हैं इसलिए टेस्ट कम हो रहे हैं?

नोट- सरकार से तात्पर्य भाजपा सरकार से है, जो केंद्र और अलग अलग राज्यों में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here