
आज की मुख्य खबरों में बेटियों की सिसकियों से सिहरता हरियाणा नहीं है। आज चीन का डोकलाम पर अवैध कब्जा भी खबर नहीं है।
आज बीजेपी नेता का भारत के टुकड़े-टुकड़े होना भी खबर नहीं है।
आज मुख्य खबरों में विश्व हिंंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के सवाल भी खबर नहीं है।
यहां आज की मुख्य खबर है रोहिंग्या मुसलमान इसलिए है ममता के मेहमान।
देश के सबसे तेज चैनल आज तक का ये हाल है ! खबरों का यहां ‘अकाल’ है प्रायोजित सरकारी खबरों की यहां भरमार है।
अंजना ओम कश्यप शो में सवाल करती नजर आएंगी। भारतीय मीडिया का बदनाम चेहरा दिन व दिन देश के सामने आता जा रहा है। मीडिया अपनी विश्वसनीयता को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर करती चली जा रही है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि,अगर मीडिया पर हिन्दू मुस्लिम शब्द का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए तो कुछ पत्रकार भूख से मर जाएँगे, कमाई बंद हो जाएगी।
अगर मीडिया पर हिन्दू मुस्लिम शब्द का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए तो कुछ पत्रकार भूख से मर जाएँगे . कमाई बंद हो जाएगी . जय हिंद !
— Gurpreet Garry Walia (@_garrywalia) January 15, 2018
यह सवाल लोकतंत्र के चौथे स्तंम्भ पर एक आदमी का है। जो सवाल पूछने वालों से सवाल पूछ रहा है । फिर भी चाटुकारिता और बेतहाशा बेशर्मी से बढ़ती जा रही है।
जब दुनिया भारतीय पत्रकारिता की गिरती साख पर चर्चा करेगी तब इन पत्रकारों के नाम धब्बा लगाया जाएगा। गिरती साख का जिम्मेदार बताया जाएगा।
आपको बता दें कि, दुनिया में लगातार भारतीय पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है। 2000 के नोट में नैनो चिप और सांप,एलियन की कहानी सुनाने वाली पत्रकारिता सरकारी गुलामी बजा रही है।