amit shah
Amit Shah

मेरे पास रिसॉर्ट लोकतंत्र की एक धांसू थ्योरी है। मोदी जी चाहें तो उसको लागू करके न्यू इंडिया की स्थापना कर सकते हैं और महात्मा गांधी को पीछे छोड़कर भारत के फादर ऑफ नेशन बन सकते हैं। उनको जार्ज वाशिंगटन जैसे महान लोगों की सूची में गिना जाएगा।

लोकतंत्र के रिसॉर्ट मॉडल में ये करना होगा कि कानून बनाकर लोकतंत्र में जनता की भूमिका खत्म कर दी जाए। इससे मोदी जी का चुनावी खर्च बचाने का सपना पूरा होगा। गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश जैसा गंदा खेल भी नहीं खेलना पड़ेगा।

इसके अलावा यह प्रावधान कर दिया जाए कि पहले पैसे के आधार पर चुनावी उम्मीदवार तय हों। जो सबसे ज्यादा बोली लगाए, उसे जनप्रतिनिधि चुना जाए। फिर इस चुने हुए प्रतिनिधियों की बोली लगे और जो सबसे ज्यादा विधायक खरीद ले, सरकार उसकी। इससे माननीय अम्बानी, अडानी और माल्या आदि को नई मजबूती मिलेगी।

मान लिया कि अम्बानी जी ने मध्य प्रदेश के सभी 230 विधायक 50-50 करोड़ में खरीद लिए तो उनकी सरकार कभी कोई नहीं गिरा पाएगा। विपक्ष भी नहीं रहेगा। फिर वह सरकार अगले 50 साल तक चलती रहेगी। इससे अमित शाह जी का 50 साल तक राज करने का सपना भी पूरा हो जाएगा। इससे बीजेपी की भी टेंशन कम होगी। रोज विधायक लेकर रिसॉर्ट नहीं भागना पड़ेगा।

इसके बाद मीडिया भी विधायक खरीदने को चुनाव लिखने लगेगा। कांग्रेस मुक्त भारत भी बन जाएगा। इसे आप लोकतंत्र का घोड़ाखरीद मॉडल भी कह सकते हैं, जिसका श्रेय सीधा मोदी जी को और अमित शाह जी को मिलेगा। इस तरह यह जोड़ी नेहरू पटेल से भी महान बन सकती है।

( ये लेख कृष्णकांत के फेसबुक वॉल से साभार लिया गया है )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here