प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का तात्कालिक तौर पर पूर्वी उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पर जितना असर पड़ेगा, उससे कहीं ज्यादा भाजपा पर पड़ना चाहिए !

निस्संदेह, मोदी-शाह की जोड़ी आज थोड़ी चिंतित होगी! भाजपा के सवर्ण वोटबैंक में अब कांग्रेस कुछ न कुछ सेंध जरुर लगायेगी! यह भाजपा के लिए चिंताजनक स्थिति हो सकती है!

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर बोले अभिसार- क्या वाराणसी में PM मोदी को टक्कर देंगी प्रियंका

फिलवक्त, यूपी से लोकसभा में कांग्रेस की सिर्फ दो सीटें हैं। प्रियंका राजनीति में नहीं आतीं तो भी यूपी से कांग्रेस की सीटों में इजाफा होना ही था। पर प्रियंका के आने से कुछ और बढ़ोत्तरी हो सकती है। पर यूपी में कांग्रेस की सांगठनिक और जनाधार की स्थिति बहुत बुरी है।

प्रियंका गांधी की एंट्री को पात्रा ने बताया परिवारवाद, अलका बोलीं- लगता है कांग्रेस का तीर 56 इंच के सीने पर जा लगा है

ऐसे में यह अंदाज लगाना कठिन नहीं कि महज तीन महीने के दरम्यान प्रियंका कितना बड़ा चमत्कार कर सकेंगी! हां, राजनीति में अपनी लंबी पारी से वह पार्टी को जरुर फायदा पहुंचा सकती हैं!

  • उर्मिलेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here