delhi up
फोटो साभार- Reuters

पैदल चलने वाले मज़दूरों के लिए बड़ी राहत: यूपी-दिल्ली चलाएगी विशेष बसें।

मज़दूरों की हालत पर लगातार ज़ोर देने का असर हुआ है। दिल्ली और यूपी सरकारों ने पहले तो मज़दूरों से आग्रह किया है कि जो जहां हैं वहीं रहें उनके भोजन का इंतज़ाम होगा लेकिन पैदल चलने वाले मज़दूरों की वेदना का देर से ही सही असर हुआ है। तीन दिनों से चल रही ऐसी खबरों से सरकार जागी है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1000 बसें चला कर मज़दूरों को घर तक पहुँचाने का एलान कर दिया है। दिल्ली यूपी सीमा से भी की बसें चलेंगी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि डी टी सी की 100-200 बसें चलाई जा रही हैं कि उन्हें घर तक छोड़ा जा सके।

ध्यान रहे इतनी बसें भी कम हैं। ये सिर्फ़ उनके लिए है जो बीच रास्ते में हैं। पैदल चल रहे हैं।

बिल्कुल अफरा तफ़री न करें। इससे संक्रमण का ख़तरा और बढ़ेगा।

पैदल चलने वाले मज़दूरों की सुध लेने वाले एनडीटीवी इंडिया के सभी साथियों को बधाई. इनकी रिपोर्ट का असर हुआ है। मीडिया के बाक़ी साथियों को भी बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here