अफगानिस्तान पर पूरी तरह तालिबान का कब्जा हो गया है। जिसके बाद भारत में चिंताजनक स्थिति भले ही बन गई है। लेकिन फिर भी राजनेता इस मुद्दे पर विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
जहां हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन किया। जिसका काफी विरोध हुआ। यहाँ तक कि उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है।
अब भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने भी विवादित बयान दिया है। बिहार से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा है कि अफगानिस्तान में घटे घटनाक्रम से भारत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।
लेकिन जिन लोगों को भारत में डर लग रहा है। वो अफ़ग़ानिस्तान चले जाएं। वहां पर पेट्रोल डीजल भी बहुत सस्ता है।
वहीं कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल से बढ़ती महंगाई पर सवाल किया तो उन्होंने कहा- तालिबान, चले जाओ वहां अफगानिस्तान में 50 रुपये है पेट्रोल, वहां भरवाओ.
इसके अलावा बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने भी इसी तरह का बयान दिया है।
उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा है कि धर्म के नाम पर देश बंट गया, अब लोग फिर बंटेंगे। अगर भारत के लोग संभले नहीं। तो भारत भी अफगानिस्तान और तालिबान बन जाएगा।
उन्होंने देश के लोगों को अपील करते हुए कहा है कि हमें अफगानिस्तान से सीखने की जरूरत है।
इससे पहले भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा किए गए कब्जे को लेकर भारत को चेताया हैं। उनका कहना है कि तालिबान और पाकिस्तान और चीन के साथ मिलकर भारत पर अगले साल तक हमला बोल सकता है।
आपको बता दें कि अफगानिस्तान में फंसे हिंदुओं और सिखों को स्वदेश लाने के साथ-साथ भारत सरकार ने अफगान लोगों के भारत में आने के लिए 6 महीने तक की अवधि के लिए बिना धर्म बताए ई वीजा दिए जाने का ऐलान किया है।
बीते कई दिनों से अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट से लोगों के अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिशों की भयावह करती तस्वीरों से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है।