उत्तर प्रदेश में गुंडाराज जारी है। प्रयागराज में बीते रविवार को तीन अलग अलग जगहों पर 6 लोगों की हत्या से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। एक तरफ जहां प्रयागराज में हत्या हुई वहीं सहारनपुर और सुलतानपुर के लम्भुआ में हुई हत्याओं के बाद विपक्ष अब योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है।

दरअसल संगमनगरी प्रयागराज में एक ही दिन में 6 लोगों की हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। धूमनगंज के चौफटका में रास्ते के विवाद में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।

अभी चौफटका ट्रिपल मर्डर से पुलिस उबर भी नहीं पाई थी कि अल्लापुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद थरवई इलाके में डबल मर्डर से जिले की कानून-व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है।

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने लिखा- सहारनपुर के पत्रकार भाइयों की हत्या के बाद प्रयागराज में 12 घंटों में 6 हत्या!

बिगड़ती क़ानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश अब #HatyaPradesh बनता जा रहा है। क्या भाजपा यू॰पी॰ की यही पहचान बनाना चाहती है? जब जनता को जान का भरोसा ना हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास?

गौरतलब हो कि बीते रविवार को सहारनपुर में आपसी विवाद के चलते एक पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोबर डालने को लेकर पड़ोस में रहने वाले से विवाद हुआ जिसके बाद पत्रकार आशीष और उसके भाई की घर में घुसकर गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल आशीष और उसके भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here