महाराष्ट्र में BJP नेता पर एक नाबालिग से बंदूक दिखाकर बलात्कार करने का आरोप लगा है।

आरोप के मुताबिक, मुंबई से करीब ठाणे में रहने वाले 41 साल के बीजेपी नेता चार साल से एक लड़की के पीछे पड़ा था। उसने पहले लड़की को प्रपोज किया जब लड़की ने मना कर दिया तो बदले में बीजेपी नेता ने बंदूक दिखाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की की तरफ से इनकार करने के बाद आरोपी नेता गुस्से में आ गया। आरोपी ने साल 2015 में बंदूक दिखाकर कथित रूप से लड़की के साथ रेप किया। पिछले चार सालों से लड़की का लगातार उत्पीड़न करता रहा।

BJP विधायक पर भड़की अभिनेत्री ऋचा चड्डा, बोलीं- ये सब सेक्स के भूखे डायनासोर हैं

पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद आरोपी लगातार लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न कर रहा था। पिछले सप्ताह लड़की के सब्र का बांध टूट गया। पीड़ित लड़की ने भाजपा नेता के खिलाफ आवाज उठाई। लड़की ने भाजपा नेता की करतूतों से तंग होने के बाद पुलिस के पास जाने का फैसला किया।

पीड़िता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसे डरा धमका कर कई बार रेप कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट (पॉक्सो) के तहत और रेप का केस दर्ज किया। लड़की की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरती अर्थव्यवस्था पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी- इसके लिए अरुण जेटली की गलत नीतियां जिम्मेदार

हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस के अनुसार आरोपी BJP नेता विवाहित है और उसके बच्चे भी है। अब उसे गिरफ्तार करने के बाद अदालत 21 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जायेगा तबतक के लिए उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव में BJP विधायक ने एक नाबालिग का रेप करने का आरोप लग चुका है। हालाँकि अभी वो जेल में है और उनके मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here