भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद वरुण गांधी बीते काफी समय से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। दरअसल कृषि कानूनों के मुद्दे पर वरुण गांधी कई बार मोदी सरकार को घेर चुके हैं।

भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाए जाने के बाद वरुण गांधी के बगावती तेवर और ज्यादा दिखने शुरू हो गए हैं।

वरुण गांधी जिस तरह से भाजपा में रहते हुए कृषि और किसानों से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। उससे मोदी सरकार नाराज नजर आ रही है।

एक बार फिर वरूण गांधी ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा है कि देश का किसान सिर्फ अपने अधिकार मांग रहा है। जो कि उन्हें दिए जाने चाहिए।

दरअसल सोशल मीडिया पर भाजपा नेता वरुण गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि किसी कार्यक्रम का है। इस वीडियो में वरुण गाँधी अपनी ही सरकार की पोल खोल रहे हैं।

इस वीडियो में भाजपा नेता वरुण गांधी यह कहते नजर आ रहे हैं कि किसान देश से थोड़ी कुछ मांग रहे हैं। वह अपने अधिकार मांग रहे हैं। उनके अधिकारों को दिलाने के लिए मेरे जैसे लोग राजनीति में आए हैं।

इतने सालों से मैं सांसद रहा हूं। कभी आपने यह सुना है कि वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में किसी को तंग किया हो।

कहीं आपने सुना कि मैंने कही झगड़ा या पार्टीबंदी करवाई हो। कभी आपने यह सुना कि मैंने अपने क्षेत्र में एक रुपए का भी भ्रष्टाचार किया है।

आपको भली भांति पता है कि बाकी नेता क्या करते हैं? मैंने आज तक बतौर सांसद अपनी तनख्वाह तक नहीं मिली है। ना ही मैंने सरकारी आवास लिया है।

मैंने दो चीजें तय की है एक तो ईमानदारी और दूसरी बहादुरी। हमने सिर्फ ताकत मांगी जो हमें मिली।

लेकिन ताकत ये नहीं है कि आप सिर्फ अपने आप को ही ऊपर उठाएं। ताकत दूसरों को ऊपर उठाने के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here