महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। खबर के मुताबिक, आने वाले महापालिका चुनाव से पहले उल्हासनगर में भाजपा के 22 नगरसेवक आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

भाजपा के दिग्गज नेता ओमी कलानी को अपने पाले में लेकर एनसीपी ने भाजपा को चुनाव से पहले ही बड़ी मात दे दी है।

दरअसल उल्हासनगर में कलानी परिवार का राजनीतिक दबदबा काफी ज्यादा है। हाल ही में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने उल्हासनगर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता रह चुके पप्पू कलानी से मुलाकात की थी।

एनसीपी नेताओं के साथ मुलाकात करने के बाद पप्पू कलानी के पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।

बाद में यह बात सामने आई थी कि ओमी कलानी के 22 नगरसेवक एनसीपी में शामिल होने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पप्पू कलानी हाल ही में हत्या मामले में 15 साल की जेल बिता कर बाहर आए हैं। जिसके बाद से वह सियासी गलियारों में काफी सक्रिय हो गए हैं।

जिस वक्त पप्पू कलानी जेल में थे। तो उनके बेटे ओमी कलानी ने टीम ओमी कलानी के नाम से एक राजनीतिक संगठन की शुरुआत की थी।

जिसके बाद उनके संगठन के 22 नगरसेवक भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुने गए।

इसलिए उल्हासनगर में भारतीय जनता पार्टी को मेयर पद मिला था। लेकिन महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार बनने के बाद टीम ओमी कलानी ने भारतीय जनता पार्टी से समर्थन वापस ले लिया है।

उन्होंने ठाकरे सरकार का समर्थन किया है। अब आने वाले महापालिका चुनाव से पहले भाजपा के लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here