भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को देश-विदेश से भारी तादाद में समर्थन मिल रहा है। कड़ाके की ठंड में जिस तरह से किसान डट कर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ़ हो रही है।

इस किसान आंदोलन को सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही किसानों के पक्ष में कई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी आगे आ रहे हैं।

पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ और गुरदास मान सिंघु बॉर्डर पर सरकार के खिलाफ अपने अधिकारों की जंग लड़ रहे किसानों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने किसानों की मदद के लिए एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता भी दी।

अब फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी किसानों का समर्थन करने के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर किसानों के साथ धरने पर बैठी हुई स्वरा भास्कर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों को खुद स्वरा भास्कर द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिनमें देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर महिला किसान प्रदर्शनकारियों के साथ बैठी हुई हैं। ट्वीट के कैप्शन में स्वरा भास्कर ने लिखा है कि ‘किसानों और बुजुर्गों के संकल्प को देखने का एक मौका मिला’।

आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का पक्ष लिया है। जिनमें प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा, सोनू सूद और हंसल मेहता जैसे सितारे शामिल हैं।

आपको बता दें कि फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से एक हैं।

जो भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए अक्सर आवाज उठाती रहती हैं। स्वरा भास्कर को अक्सर उनकी बेबाक राय के लिए भाजपा समर्थकों द्वारा ट्रोल भी किया जाता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here