भारत में हर दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ रेप की घटनाएं घटती है। मोदी सरकार के मुताबिक भारत, खास तौर पर भाजपा शासित राज्य महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है।

देश में हर दिन दिल दहला देने वाली ऐसी घटनाएं घटती हैं। जो सरकार के इन झूठे दावों पर तमाचे की तरह है।

इसी बीच दिल्ली कैंट इलाके में दलित लड़की के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि रेप और हत्या के बाद लड़की के शव का जबरदस्ती अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। ताकि आरोपियों को बचाया जा सके।

इस संदर्भ में पुलिस द्वारा एक पुजारी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जाता है कि दिल्ली कैंट पुलिस थाने में नाबालिग लड़की के रेप के बाद हत्या और उसके अंतिम संस्कार के संबंध में पीसीआर को सूचना मिली थी।

इस मामले में पुराने नंगल गांव के लगभग 200 गांव वाले श्मशान घाट पर एकजुट हुए थे। लड़की की उम्र 9 साल की थी और वह अपनी मां को बताकर श्मशान घाट के वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने के लिए गई थी।

लोगों का कहना है कि पुजारी ने शाम 6 बजे लड़की की मां को बुलाकर उसका शव दिखाया और कहा कि वाटर कूलर से करंट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई है।

लेकिन लड़की की बाई कलाई पर जलने के निशान थे। इसके साथ ही उसके होंठ भी नीले पड़ गए थे।

लड़की के माता-पिता को पोस्टमार्टम में शव चराए जाने का हवाला देकर जबरदस्ती पुजारी ने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। इस मामले में भीम आर्मी के मुखिया और युवा नेता चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा है कि “नई दिल्ली के नांगल गांव श्मशान घाट में पानी लेने गई नाबालिग दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी है।

बलात्कारियों को बचाने के लिए पुजारी ने लाश को जबरन जला दिया। कभी हाथरस में हमारी बहनें जबरन जलाई जाती है तो कभी दिल्ली में। दरिंदों पर कड़ी कार्यवाही हो।”

 

इस मामले में लड़की की मां ने बयान देते हुए कहा है कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here