हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस में वापसी की है। जिसके बाद से ही ये अंदेशा लगाया जा रहा था कि भाजपा के कई अन्य बड़े नेता पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापस आ सकते हैं।

इस कड़ी में कल भाजपा के बाहुबली नेता गंगा प्रसाद शर्मा भी तृणमूल कांग्रेस में वापस आ चुके हैं।

भाजपा छोड़कर प्रमाण कांग्रेस में आए गंगा प्रसाद शर्मा का कहना है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला इसलिए लिया।

क्योंकि वह भाजपा की नीतियों से तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे। जिसके चलते राज्य की जनता के लिए काम करना मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने बताया कि भाजपा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जितवाने के लिए बहुत कोशिश की थी। अब कई नेता भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद गंगा प्रसाद शर्मा ने यह दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कई और बड़े नेता भी जल्द ही पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

हालांकि उन्होंने इन नेताओं के नाम नहीं बताए हैं। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही भाजपा को और कई बड़े झटके लग सकते हैं।

गंगा प्रसाद ने कहा, बीजेपी कैलाश विजयवर्गीय की वजह से बंगाल में हारी है। पोस्टर तो जगह जगह मोदी के लगे थे। चेहरा तो मोदी थे हर जगह मोदी मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रहे थे।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस वक्त भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में चल रहे घमासान के साथ-साथ भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का भी विरोध हो रहा है।

कोलकाता में भाजपा के मुख्यालय के सामने ”गो बैक टीएमसी सेटिंग मास्टर” के पोस्टर लगाए गए थे।

इसके अलावा भाजपा केंद्रीय नेता शिव प्रकाश अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक से भी कैलाश विजयवर्गीय नदारद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here