भारतीय जनता पार्टी अपने शासनकाल में देश से अपराध कम होने के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन भाजपा के ही कई नेताओं के नाम गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त है।

महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हिंसा मामले में भाजपा नेता अनिल बोंडे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल 2 दिन पहले अमरावती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बंद का ऐलान किया गया था। इस दौरान शहर में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं घटी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस और पत्रकारों पर जमकर पथराव भी किया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कुल 15 एफआईआर दर्ज की थी।

बताया जाता है कि पुलिस द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कृषि मंत्री डॉ अनिल बोंडे को गिरफ्तार किए जाने के बाद फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है। जो कि इस हिंसा मैं मौजूद थे।

आपको बता दें कि अमरावती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिपुरा में हो रही सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में बंद का आयोजन किया गया था।

इस दौरान मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित की जा रही रैलियों से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर कर तोड़फोड़ और आगजनी की। इन सभी लोगों के हाथों में भगवा झंडे पकड़े हुए थे।

इलाके में तनाव बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए उन पर लाठीचार्ज भी किया है।

इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए इसे महा विकास आघाडी सरकार को अस्थिर करने का मकसद करार दिया है।

उनका कहना है कि इस हिंसा के पीछे के असली चेहरों से जल्द ही नकाब उतर जाएगा।

इससे पहले भी शिवसेना नेता महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के मामले में भाजपा पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here