भारत एक ऐसा देश बनता जा रहा है। जहाँ महिला अपराध का स्तर हर दिन बढ़ रहा है। आए दिन देश के कोने-कोने से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आती हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता द्वारा महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुरबाड से भाजपा नेता नितिन तेलवने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

भाजपा नेता नितिन तेलवने के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जानकारी खुद राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी दी है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया है कि ठाणे जिले के मुरबाड से भाजपा नगर सेवक नितिन तेलवने ने बुधवार की रात करीब 12:40 बजे एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

जिसके चलते पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता पर आईपीसी की धारा 452, 354, 354, 506-A, और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने का नारा देने वाली भाजपा के कई नेता महिला अपराध के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। पार्टी में कई ऐसे नेता शुमार हैं, जिन्होंने रेप और दुष्कर्म जैसे संगीन जुर्म किए हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है। जहां बीते साल रेप के आरोपी को मौत की सजा देने के लिए शक्ति एक्ट बनाने के मसौदे को मंजूरी दी गई है। जिसे राज्य की महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए लाया गया है।

इस अधिनियम के तहत विशेष अदालतों में 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का प्रावधान बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here