भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के वादे के साथ केंद्र की सत्ता पर क़ाबिज़ हुई बीजेपी अपने नेताओं और उनके परिजनों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने में नाकाम नज़र आ रही है।

ताज़ा मामला झारखंड से सामने आया है। यहां गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी के ख़िलाफ़ पुलिस ने ग़लत तरीके से देवघर में जमीन खरीदने के आरोप में केस दर्ज किया है।

इस मामले में पुलिस ने निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के अलावा विक्रेता संजीव कुमार, कमल नारायण झा, पहचानकर्त्ता देवता पांडे और गवाह सुमित कुमार सिंह पर भी मामला दर्ज किया गया है।

नगर थाना नगर थाना में इस संबंध में कांड संख्या 42/21 दर्ज किया गया है। केस में आरोपियों पर धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, अनामिका गौतम के नाम पर देवघर में एलओकेसी धाम की जमीन 29 अगस्त 2019 को रजिस्टर्ड हुई थी। अनामिका पर आरोप है कि उन्होंने सिर्फ 3 करोड़ रुपये देकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली, जबकि इसकी वैल्यू 18.94 करोड़ रुपये है।

इस मामले में देवघर निवासी शशि सिंह और विष्णुकांत झा ने देवघर डीसी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिकायत की थी।

शिकायत मिलने के बाद देवघर जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाया गया। इसमें सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को गलत तरीके से उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने का दोषी पाया गया।

इस पर डीसी कोर्ट ने इस जमीन की रजिस्ट्री को रद्द करने का आदेश देते हुए अनामिका सहित पांच के ख़िलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here