देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले दुबारा बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसी के चलते आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई है।

जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया है कि कोविड-19 की तीसरी लहर का इतना असर कई कारणों की वजह से है। जिनमें सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है।

इसी बीच में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह एक समारोह में शामिल हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में उपमुख्यमंत्री कुछ लोगों के साथ खड़े हुए हैं और उन्होंने मुंह पर मास्क नहीं लगाया है।

इस मामले में भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की फोटो को शेयर कर सवाल पूछा है कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने पर उपमुख्यमंत्री का चालान कब होगा।

भाजपा का कहना है कि ये तस्वीरें पूर्वी दिल्ली के सुख विहार कम्युनिटी सेंटर में हुए एक सगाई समारोह की हैं।

दरअसल दिल्ली सरकार ने बीते दिनों मास्क न पहनने पर वसूले जाने वाले जुर्माने को 4 गुना बढ़ा दिया है।

अब राजधानी में बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगों से 500 की जगह 2 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस मामले में अब तक कई लोगों का मास्‍क न पहनने पर चालान कट चुका है।

आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मास्क वितरण और सोशल डिस्टेंसिंग पर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया था।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि हम सब को हाथ जोड़कर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की विनती कर रहे हैं। अगर लोग इनकी अनदेखी करेंगे तो उन पर सख्ती से कार्रवाई भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here