दुनिया की जानी मानी मैगजीन टाइम पत्रिका ने बुधवार को 2021 TIME- 100 Next संस्करण जारी किया। इस साल के संस्करण में 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की गई है।

टाइम के मुताबिक, ये 100 लोग वो हैं जो आने वाले कल की रूपरेखा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस संस्करण में टाइम ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण का नाम शामिल किया है।

गौरतलब हो कि, टाइम पत्रिका पूरी दुनिया के राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन करने के बाद अपने पेज पर जगह देता है।

चंद्रशेखर भारत में दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम कर रहे हैं। चंद्रशेखर का राजनीतिक ग्राफ बढ़ते देख उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार उन्हें कई बार जेल भेज चुकी है।

चंद्रशेखर आजाद के लिए टाइम मैगजीन कहती है कि, “34 साल के एक दलित चंद्रशेखर आजाद, भारत के सबसे दबे-कुचले जाति समूह के सदस्य हैं।

वह जिस आंदोलन का नेतृत्व करते हैं, वह शिक्षा के माध्यम से गरीबी से बचने के लिए दलितों की मदद के लिए स्कूल चलाती है।

यह जाति आधारित हिंसा के शिकार और भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शनों का आयोजन करती है। मोटरबाइक पर गांवों में घुसकर उसके खिलाफ आवाज उठाती हैं।”

मैगजीन ने कहा कि, “सितंबर 2020 में, जब उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने 19 वर्षीय दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की जांच में देरी की, तो आजाद और भीम आर्मी ने न्याय के लिए एक अभियान चलाया।”

शिवसेना की नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने चंद्रशेखर आजाद का नाम टाइम पत्रिका में आने के बाद ट्वीट कर बधाई दी है।

उर्मिला ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “भविष्य को आकार दे रहे उभरते हुए 100 नेताओं की “टाइम” पत्रिका की सूची में जगह पाने पर चंद्रशेखर आजाद रावण जी का हार्दिक अभिनंदन।

यह सारे भारत के लिए गर्व की बात है। बाकी कुछ छोटी सोच के लोग अपनी छोटी मानसिकता दिखाते रहे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here