बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर कथित रूप से हमला हुआ है। घटना मंगलावर की सुबह रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दबंगों ने कथित तौर पर अदिति पर हमला करने के इरादे से पीछा किया जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

अदिति के काफीले पर पथराव और फायरिंग की बात भी कही जा रही है। फिलहाल अदिति सिंह घायल हैं और इलाज के लिए लखनऊ पहुंची हैं।

अदिति सिंह पर हुए इस कथित हमले के पीछे बीजेपी नेता और लोकसभा प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई अवधेश सिंह का हाथ बताया जा रहा है।

दरअसल, अवधेश सिंह के भाई दिनेश सिंह सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं अवधेश सिंह… आज यानी मंगलवार को अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हो रही थी।

अदिति सिंह अपने समर्थकों के साथ इसी अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग करने जा रही थीं। अदिति के अलावा अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी दबंगों द्वारा फायरिंग की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक इन बातों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अदिति का क्या कहना है?

मीडिया से बात करते हुए अदिति ने बताया कि ‘लखनऊ से आते समय जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने हमला कराया, दिनेश प्रताप सिंह के कॉलेज के बाहर 50-60 हर तरीके के हथियारों से लैस लड़कों ने हमला किया, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह साथ में थे मौजूद थे।’ 

बता दें कि यूपी डीजीपी ने रायबरेली एसपी से मामले की जानकारी ले ली है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के डीजी मुख्यालय की तरफ से सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here