बीते काफी वक्त से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच ठनी हुई है। कंगना अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत किसान आंदोलन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारी विरोध का सामना कर चुकी हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र की कोर्ट ने कंगना रनौत को बड़ा झटका दिया है। खबर के मुताबिक, कंगना और बीएमसी के बीच चल रहे 2 साल पुराने मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

दरअसल यह मामला कंगना रनौत के मुंबई के घर से संबंधित है। जिस पर बीते 2 साल से विवाद चल रहा है। बीएमसी ने आरोप लगाया था कि कंगना रनौत के फ्लैट में अवैध निर्माण हुआ है।

वहीं कंगना ने कोर्ट में याचिका डालकर बीएमसी की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। अब मुंबई के दिंडोशी सिविल कोर्ट ने कंगना रनौत की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि घर बनाते समय कंगना ने नियमों का उल्लंघन किया है।

उन्होंने 3 फ्लैट्स को जोड़कर एक में बदल डाला है। जो कि नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि कंगना रनौत ये साबित नहीं कर पाई कि बीएमसी का नोटिस कानूनी तौर पर गलत है।

जिसके चलते उन्हें किसी भी तरह की राहत नहीं दी जा रही और उनकी याचिका को भी खारिज कर दिया गया है। दरअसल साल 2018 में मुंबई के खार इलाके में कंगना ने बिल्डिंग के पांचे फ्लोर पर तीन फ्लैट खरीदे थे।

इन तीनों फ्लैट्स के नक़्शे में कंगना द्वारा बदलाव किया गया था। कंगना ने छज्जे को बालकनी की तरह इस्तेमाल किया गया। इसके साथ फ्लैट में कई जगहों पर अवैध निर्माण भी किया गया।

दिंडोशी सिविल कोर्ट के फैसले पर कंगना रनौत के वकील ने आपत्ति जाहिर कीु है। माना जा रहा है कि इसके बाद कंगना रनौत हाई कोर्ट का रुख कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here