दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल होने के बाद आम आदमी पार्टी ( आप) और भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) में भयानक तकरार बढ़ गई है।

सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पर शिकंजा कसना चाहती है लेकिन अभी तक सीबीआई के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा है।

आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लोकर की तलाशी लेने पहुंची सीबीआई टीम भी बैरंग लौट गई।

जिसके बाद सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा पहुंच कर भाजपा पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कल मथुरा स्टेशन की घटना का जिक्र भी किया जिसमें बच्चा बीजेपी पार्षद के घर पकड़ा गया।

सिसोदिया ने कहा कि, देश-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी आज बच्चा चोरी करने में भी लगी हुई है। ये नरकीय काम है। जो भाजपाई कर रहे हैं।

दरअसल बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्टेशन से बच्चा चोरी हो गया था। जो फिरोजाबाद की भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल के घर मिला।

दिल्ली विधानसभा में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर गुंडागर्दी,दोस्तवाद, ऑपरेशन लोटस और अब बच्चा चोरी जैसे कई आरोप लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here