पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, बंगाल को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बढ़ चढ़कर तैयारियां शुरू कर दी है।

लेकिन राज्य में जिस तरह से मुकेश अंबानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज का विरोध हो रहा है। उससे संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में भाजपा की चुनाव में तगड़ा झटका मिल सकता है।

दरअसल दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के चलते देश भर में रिलायंस इंडस्ट्रीज का विरोध हो रहा है। लेकिन इससे भाजपा को कोई फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा।

अब पश्चिम बंगाल में भी लोगों ने किसान आंदोलन के समर्थन में रिलायंस का खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है।

लेकिन यहां पर भाजपा के लिए माहौल चिंताजनक हो सकता है। क्योंकि भाजपा को सिर्फ सत्ता की चिंता है। जब सत्ता की बात आती है तो भाजपा बौखला जाती है।

इसी बीच पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से इससे जुडी बड़ी खबर सामने आई है। स्वराज इंडिया के पूर्व पत्रकार आवेश तिवारी ने फेसबुक पर अपने आधिकारिक अकाउंट एक तस्वीर शेयर की है।

जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि “यह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रिलायंस स्टोर है। उद्घाटन से पहले ही बंद कर दिया गया। किसान आंदोलन जैसे जैसे परवान चढ़ रहा है। बीजेपी का बंगाल में ग्राफ नीचे गिर रहा है। सम्भव है मोदी चुनाव आयोग से तारीखें आगे बढ़ाने को कहे। अब मोदी किसी एक चीज से डरते हैं तो वह है चुनाव।”

पश्चिम बंगाल की सत्ता पर कब्जा करने के लिए भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह बीते साल से ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा के कई बड़े नेता पश्चिम बंगाल के दौरे कर रहे हैं।

लेकिन अब किसान आंदोलन के कारण राज्य में भाजपा की स्थिति बिगड़ने के आसार बन रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस विरोध को देखते हुए भाजपा राज्य में चुनाव टालने की कोशिश भी कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here