भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में अन्न वितरण महोत्सव का आयोजन किया गया था। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों में राशन वितरण किया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअल तरीके से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं का भी खूब महिमामंडन किया।

इसी बीच खबर सामने आई है कि लोगों में बांटे गए राशन की जगह लोगों को कचरा वितरित किया गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों को जो चावल बांटे गए हैं। उनमें पत्थर और काफी कचरा है।

इस मामले में पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी… कृपया ध्यान दीजिये… आपके नाम पर कोई राशन की जगह कचरा बाँट रहा है। लेकिन छवि आपकी ही धूमिल हो रही है।

लोगों को बांटे गए पत्थरों और कचरे वाले राशन के कारण योगी सरकार की सोशल मीडिया पर काफी किरकिरी हो रही है।

दरअसल योगी सरकार द्वारा हाल ही में ऐलान किया गया था कि अन्न महोत्सव पर राज्य के 15 करोड लोगों को मुफ्त में राशन वितरित किया जाएगा।

लेकिन भाजपा लोगों में जिस तरह का राशन वितरित कर रही है। उससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। इस तरह का राशन खाकर लोगों को गंभीर बीमारियां लग सकती है।

गौरतलब है कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भाजपा अपने धूमिल हो चुकी सभी को सुधारने की कोशिश कर रही है।

माना जा रहा है कि राज्य में विपक्षी दलों की आक्रमकता का देख भाजपा की चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से अब योगी सरकार जनता को अपने पाले में लेने के लिए कोशिशों में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here