बीते कुछ दिनों से फ्रांस के एक टीचर द्वारा क्लास में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाए जाने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को जारी रखने की बात पर मुस्लिम देशों द्वारा उनका जमकर विरोध किया जा रहा है।

मुस्लिम देशों के बाद अब भारत में भी मुसलमानों ने फ्रांस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों की तादाद में लोगों ने इकट्ठे होकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के इस्लाम विरोधी बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

मध्यप्रदेश में फ्रांस के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर अब भाजपा नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने धर्म विशेष के लोगों पर निशाना साधा है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक बयान देते हुए कहा है कि आतंकवादी हमेशा इसी वर्ग से क्यों होते हैं। इन पर लगाम कसनी होगी। नहीं तो यह देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। भोपाल में भी ऐसे गद्दारों की कमी नहीं है। ऐसे लोग चीन में जाकर दिखाएं।

ऐसी गतिविधियां करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा कानून बनना चाहिए। जो दुनियाभर में लागू किया जाए।

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में आरोपी रह चुकी हैं और वह एक कट्टरवादी हिंदूवादी नेता के तौर पर जानी जाती हैं। जो मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलती रहती हैं।

इस मामले में पत्रकार रोहिणी सिंह ने विवादित नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “वाह! नौ सौ चूहे खा के बिल्ली बोली मैं वेजेटेरीयन हूँ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here