बीते काफी वक़्त से पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों के किसान कृषि कानून का जमकर विरोध कर रहे हैं।

मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच करना था। लेकिन इससे पहले ही हरियाणा सरकार ने बॉर्डर सील कर दिए है।

हरियाणा सरकार किसानों को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन किसान निडरता से सरकार का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

हरियाणा की खट्टर सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए खनौरी के दाता सिंह वाला बार्डर को पूरी तरहसील कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़क पर पत्थर रखकर रास्ते बंद कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर इसकी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसे शेयर करते हुए शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

उन्होंने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि “पहले राजा दुश्मन देश की सेनाओं को रोकने के लिये इस तरह के इंतजाम करते थे, लेकिन मोदी जी की सरकारें आजकल देश के किसानों को रोकने के लिये इस तरह सड़क जाम करवाती हैं। अम्बानी और अडानी के हितों की रक्षा कितनी शिद्दत से कर रहे हैं मोदी जी।”

वहीं कन्हैया कुमार ने लिखा- “जिनके बच्चे सीमा पर गोली खाते हैं, उनके पिता और भाइयों पर इतनी ठंड के मौसम में ये सरकार वॉटर केनन चला रही है। पहले किसानों- मजदूरों के हक मार लिए, अब उनकी पीठ पर लाठी मार रही है। शर्म इनको मगर नहीं आती।”

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स के हजारों जवानों को तैनात किया गया है।

सरकार ने कल यह ऐलान किया था कि किसी भी हालत में किसानों को हरियाणा से निकलने नहीं दिया जाएगा। इसके चलते पुलिस ने किसानों की गिरफ्तारियां भी की है।

बताया जा रहा है कि खनौरी में ही लाखों की मात्रा में किसानों के जुटने की संभावना है। किसानों में खनौरी में ही सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा खोलने का फैसला लिया है। दो दिनों तक किसान यहाँ पर ही धरना देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here