
सोशल मीडिया पर कर्नाटक ( Karnataka) के हाउसिंग मिनिस्टर वी सोमन्ना V. Somanna का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें वो एक महिला को थप्पड़ मार रहे हैं। बताया जा रहा है यह वीडियो शनिवार का है।
ये वीडियो चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक का है। जहाँ मंत्री एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
वहाँ एक महिला अपनी प्रॉपर्टी की फरियाद लेकर उनसे मिलना चाहती थी इसी बात पर मंत्री भड़क गए।
उन्होंने सबके सामने उस महिला पर हाथ उठा दिया। यह देखकर सब हैरान रह गए।
कर्नाटक की भाजपा सरकार वैसे ही विपक्ष के निशाने पर है इस वीडियो के आने पर विपक्ष हमलावर हो गया है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं।
कर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना ने फरियाद लेकर आई महिला को थप्पड़ मारा
क्या ऐसे होगा महिलाओं का सम्मान ? pic.twitter.com/HjQIFEQbH1
— Bolta Hindustan (@BoltaHindustan) October 23, 2022
प्रधानमंत्री मोदी के नारी सम्मान पर लिए गए संकल्प पर कांग्रेस ने तंज किया।
कर्नाटक की BJP सरकार के मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया।
महिला का अपराध था कि वो अपनी फरियाद लेकर BJP के मंत्री के पास चली गई।
अब PM मोदी का बयान पढ़ लीजिये – 'क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं?' pic.twitter.com/eSdyRZaFqv
— Congress (@INCIndia) October 23, 2022
वहीं तमाम लोग महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल पूछ रहे हैं।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए कहा कि, महिलाओं के साथ BJP नेताओं द्वारा किये जा रहे लगातार अत्याचारों के बीच देश की महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी कहाँ है?
कर्नाटक सरकार में BJP के मंत्री वी सोमन्ना ने एक सरकारी कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर आयी महिला को सरेआम थप्पड़ मारा,
महिलाओं के साथ BJP नेताओं द्वारा किये जा रहे लगातार अत्याचारों के बीच देश की महिला बाल विकास मंत्री @smritiirani जी कहाँ है? pic.twitter.com/aMypEEl0Qx
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 23, 2022
आपको बता दें कि, कर्नाटक की बोम्मई सरकार भ्रष्टाचार के मामले में वैसे ही बुरी तरह फंसी हुई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम सवाल उठने लगे हैं।