देश में हर रोज बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम जनता बुरी तरह त्रस्त है। लोग मोदी सरकार के खिलाफ अब खुलकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

वही मोदी सरकार के मंत्री और नेता पेट्रोल डीजल की कीमत की बढ़ोतरी पर अजीबोगरीब बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इस कड़ी में मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक बयान काफी सुर्खियों में आ गया है। दरअसल उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ रही कीमतों को कम करने के विपरीत इसे लेकर जनता को अब एक सलाह दी है।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम अगर बढ़ भी रहे हैं। तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

लोगों को साईकिल चलानी चाहिए, जिससे सेहत अच्छी रहती है। हालांकि इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई की बात को भी स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाई भी जा रही हैं। तो इससे हो रहे मुनाफे को लोगों के इलाज में ही खर्च किया जा रहा है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि क्या हम कभी साइकिल से सब्जी मंडी जाते हैं? अगर लोग ऐसा करेंगे तो इससे वायु प्रदूषण भी नहीं होता और लोग स्वस्थ भी रहेंगे।

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मेरी 30 दिन की डायरी उठाकर देख लो कि मैं कितने दिन गाड़ी और कितने दिन साइकिल से सफर करता हूं। हमारे लिए पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतें ज्यादा महत्वपूर्ण है या स्वास्थ्य।

इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ की तरफ से राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे एक पत्र पर भी बातचीत की है।

जिसमें यह कहा गया है कि जनता को 3 महीने के बिजली के बिल माफ किए जाएं।

इस मुद्दे पर राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश का पहला राज्य है जहां 100 यूनिट बिजली 100 रुपए में दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here