मोदी सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत मिल चुकी है। लेकिन किसान सरकार की इस आदेश को मानने से इंकार करते हुए सिंघु बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर मौजूद किसान बुराड़ी निरंकारी ग्राउंड जाने से इंकार कर रहे हैं। जहाँ पर किसानों ने पीएम मोदी का पुतला भी जलाया है।

इसी बीच योगी सरकार के मंत्री अनिल शर्मा ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के वन पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शनकारियों को गुंडा करार दिया है।

दरअसल पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश से भी किसान संगठन ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली- कानपुर नेशनल हाईवे जाम किया था। बता दें, उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सोशल मीडिया पर योगी सरकार के मंत्री की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने यह कहा है कि दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे को जाम राज्य के आम किसानों ने नहीं किया। यह सिर्फ कुछ गुंडे हैं, जो प्रदर्शन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वन पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर में दौरा करने पहुंचे थे। जहां पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि योगी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।

न्यूज़ 24 की वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि “बीजेपी किसानों को ‘गुंडा’ कह रही है. यही है इस पार्टी की असलियत. जय जवान जय किसान के देश में किसान का ये अपमान!!!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here