दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पंजाब में 14 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था जिसके नतीजे आज घोषित किए जा चुके हैं।

पंजाब में इस बार भारतीय जनता पार्टी को कई जगहों पर किसान आंदोलन के चलते विरोध का सामना करना पड़ा था।

आशंका जताई जा रही थी कि इस बार पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को निकाय चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच भाजपा सांसद सनी देओल के संसदीय क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है।

खबर के मुताबिक, गुरदासपुर की 29 निकाय सीटों पर मतदान हुआ था। इन 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को कड़ी शिकस्त मिली है। बताया जाता है कि 29 की 29 सीटों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है।

इसपर एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- गुरुदासपुर से सनी देओल के सभी हैंडपम्प उखड़ गए

29/29
कांग्रेस – 29
भाजपा – 00

इसके अलावा निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा में जीत हासिल की है।

आपको बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुरदासपुर की सीट से सनी देओल को चुनावी दंगल में उतारा था। जहाँ से उन्होंने जीत भी हासिल की। लेकिन किसान आंदोलन के तहत सन्नी देओल की चुप्पी से लोगों में काफी आक्रोश था।

दरअसल सनी देओल ने पंजाब के किसानों का समर्थन करने की जगह भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाए गए कृषि कानूनों की हिमायत कई बार की है।

जिसके चलते देओल परिवार को लोगों ने सवालों के कटघरे में भी खड़ा किया। सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेता सन्नी देओल, हेमा मालिनी की काफी किरकिरी हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि इस पंजाब निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिससे भाजपा का वोट बैंक पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है।

दरअसल कृषि कानूनों के विरोध में ही शिरोमणि अकाली दल ने बीते साल भाजपा से गठबंधन खत्म कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here