पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्राइवेट जेट से यात्रा करने के मामले में विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। जिसमें वह कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ प्राइवेट जेट के साथ नजर आ रहे हैं।

उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई विपक्षी नेताओं ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले में सफाई दी है।

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर एक गरीब आदमी प्राइवेट जेट से सफर करता है तो इसमें क्या समस्या है?

दरअसल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ प्राइवेट जेट से दिल्ली गए थे।

जिसके बाद आम आदमी पार्टी और अकाली दल के नेताओं ने उन पर तीखा हमला बोला था।

दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद को आम आदमी और सरकार को आम आदमी की सरकार करार दिया था।

लेकिन जब उन्होंने दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ प्राइवेट जेट से दिल्ली का सफर किया तो विपक्षी दलों ने इसे एक बड़ा मुद्दा बना लिया।

इसी के चलते अकाली दल ने कहा था कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद को आम आदमी कहते हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओं के साथ सिर्फ चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर करने के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं।

यहां तक कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी कांग्रेस के नेताओं के इस दौरे पर तंज कसा था।

दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी गए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोधी माने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here