Sakshi Joshi
Sakshi Joshi

दिल्ली चुनाव की तस्वीर लगभग साफ़ हो गयी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार 63 सीटों के साथ बनने जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने काम लको लेकर जनता के बीच गयी थी। शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक के काम से जनता खुश थी और इस रिजल्ट को इसी का परिणाम कहा जा रहा है।

गौरतलब है की देश की राजधानी दिल्ली में CAA पर बवाल मचा हुआ है। शाहीन बाग़ की महिलाएं जिस पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भाजपा ने पूरे चुनाव में शाहीन बाग़ को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा।

भाजपा के नेताओं ने जनता को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने जहां दिल्ली चुनाव को भारत पाकिस्तान का चुनाव बता दिया तो वहीँ भाजपा के नेता और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक रैली से देश के गद्दारों को गोली मारने का नारा तक लगवा दिया था।

BJP की करारी हार पर बोले प्रकाश राज- ‘गोली मारने’ वालों को दिल्ली की जनता ने ‘झाड़ू’ से मारा

पत्रकार साक्षी जोशी ने भाजपा पर तंज कसते हुए जनता से सवाल किया है, ‘क्या लगता है आप लोगों को, दिल्ली में हुई अपनी हार से भाजपा कोई सबक लेगी या फिर बिहार और पश्चिम बंगाल में भारत पाकिस्तान, हिंदू-मुसलमान, CAA करके ममता को आतंकी कहेगी?’

दिल्ली चुनाव के बाद अब बिहार और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं। झारखण्ड और दिल्ली चुनाव में भाजपा ने लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश की थी जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में पीएम मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ और अन्य कैबिनेट के मंत्रियों ने दिल्ली में खूब प्रचार किया था और लगभग सभी ने अपनी रैली से शाहीन बाग़ और CAA का ज़िक्र किया था। बहरहाल, शाहीन बाग़ का दांव भाजपा पर उल्टा पड़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here