उत्तरप्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज रेप की सजा काट रहे BJP विधायक से जेल मिलने पहुंचे। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उन्नाव मे एक नाबालिग से रेप का मामला दर्ज है।

इस दौरान कई घटनाक्रम के बाद से ही सेंगर जेल मे बंद हैं। सीतापुर जेल पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि कुलदीप यहां लंबे समय से बंद है, मैं यहां उनसे मिलने और चुनाव के बाद उनका शुक्रिया अदा करने आया था। बता दें विधायक सेंगर पर रेप और हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि 4 जून 2017 को विधायक ने अपने साथियों के साथ एक लड़की का गैंगरेप किया था। पीड़ित लड़की द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सेंगर खुले आम घूम रहा था। तब इलाहाबाद हाइकोर्ट ने मामले मे कड़ा रुख अपनाया और सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा था कि आरोपी विधायक की तुरंत गिरफ्तारी की जाए।

इसके अलावा विधायक पर पीड़िता के पिता की हत्या का भी आरोप है। पीड़ित का पिता जब दिल्ली से गाँव आया तब विधायक के लोगों ने उन्हें पीटा और घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्हें जेल में बंद कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

मनमोहन के मुकाबले मोदीराज में 38 गुना बढ़े बैंक घोटाले, 1860 से बढ़कर 71500 करोड़ हुआ घोटाला

साक्षी महाराज रेप और हत्या जैसे मामलों के आरोपित विधायक से मिलने जाएंगे इसके अलावा उनसे और उम्मीद ही क्या की जा सकती है। मिलने गए भी तो धन्यवाद बोलने। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर खुद चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा अपने विवादित बयानों के कारण उनका नाम सुर्ख़ियों मे बना रहता है। हाल ही मे उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना हिरण्यकश्यप से की थी। साक्षी महाराज महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं ये इन दो घटनाओं से समझा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here