देश में बढ़ रही महंगाई पर मोदी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर बनी हुई है। इस मामले में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के बाद अब शिवसेना ने भी महंगाई के मुद्दे पर कटाक्ष किया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। उसके लिए आज की सरकार जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए पिछली सरकार जिम्मेदार है।

7 साल से भाजपा की सरकार सत्ता में हैं। लेकिन जब भी देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा, चीन, पाकिस्तान के मामले सवाल उठते हैं। तो उनका जवाब एक ही लाइन का होता है कि इसके लिए पिछले वाली सरकार जिम्मेदार है।

इसके पीछे कुछ कारण नहीं बताया जाता तो हम अगर यह सवाल पूछे कि 7 सालों में भाजपा की सरकार ने क्या किया है। तो वह देशद्रोही हो जाएंगे।

देश में महंगाई और भ्रष्टाचार क्यों बढ़ रहा है। साल 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने महंगाई पर ही अभियान चलाया था और इसके बलबूते ही वह चुनाव जीते थे।

राउत ने कहा- पेट्रोल डीजल के दामों की बढ़ोतरी पर ही भाजपा ने सबसे बड़ा कैंपेन किया था। सारी परेशानियां अगर पिछले वाली सरकार की हैं तो आप उनके हाथों में सत्ता सौंप दीजिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन तो नहीं ला पाए हैं। सत्ता पिछली सरकार को सौंप दें तो हम 60 रुपए पेट्रोल के दाम से काम चला लेंगे।

सरकार जो इस तरह के बयान दे रही है। उन्हें वह शोभा नहीं देता है। इंटरनेशनल मार्केट में जब कच्चे तेल के दाम गिर गए हैं। तो फिर भी इस देश की जनता को लूट रहे हैं। ये पैसा क्या पश्चिम बंगाल में जा रहा है।

किसान आंदोलन पर एक बार फिर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि इस देश में लोकतंत्र है। तो लोग आंदोलन करेंगे कि यह उनका अधिकार है। तीन महीने इस आंदोलन को हो चुके हैं। फिर भी ये सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पर संजय राउत ने कहा है कि यह राज्य एक बॉर्डर स्टेट है। यहां पर शांति और स्थिरता बनी रहनी चाहिए। अगर भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के जरिए परिवर्तन लाना चाहती है तो जरूर लाएं। लेकिन सामाजिक वातावरण रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here