पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है।

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की रैलियों में भीड़ नहीं जुट रही। तो वही पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने से नेता इंकार कर रहे हैं।

ममता बनर्जी के गढ़ में भाजपा द्वारा चला जा रहा हर दांव उल्टा पड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा ट्विटर पर किए गए एक ट्वीट का जमकर मजाक उड़ रहा है।

दरअसल बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर पर चोट लगने के बाद से सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘खेला होबे’ काफी ट्रेंड कर रहा है।

जिसका मतलब पश्चिम बंगाल में भाजपा को ममता बनर्जी ने खुली चुनौती देना माना जा रहा है।

इसी तर्ज पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘शिक्षा होबे’। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी कि सोशल मीडिया टीम से जुड़े कपिल ने पलटवार करते हुए लिखा है कि “अभी दंगा_होवे लिखा होता तो 1000 RT मिल गए होते.. शिक्षा की बात होते ही संबित का ऑडियंस बुरा मान गया।”

दरअसल संबित पात्रा द्वारा किए गए ट्वीट पर 24 घंटे के अंदर सिर्फ 161 रीट्वीट हुए हैं।

गौरतलब है कि संबित पात्रा भाजपा के उन नेताओं में से एक हैं। जो अक्सर विवादित बयान देने और नफरत उगलने के लिए जाने जाते हैं।

शायद शिक्षा जैसा भरी भरकम शब्द उनके द्वारा ट्वीट किए जाने की बात सोशल मीडिया यूज़र्स को हजम नहीं हो पा रही है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चलते तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। भाजपा के स्टार प्रचारक सत्ता हासिल किए जाने के बाद विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here