बॉलीवुड अभिनेता सुशांत मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद हर टीवी चैनल पर बॉलीवुड सितारों से जुड़ी बहस छिड़ी हुई है। जिसमें न्यूज़ एंकर चिल्ला चिल्ला कर इन बॉलीवुड सितारों की पल-पल की खबरें लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

टीआरपी बटोरने के लिए गोदी मीडिया के न्यूज़ चैनलों द्वारा बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हर खबर को कवर किया जा रहा है। लेकिन देश में चल रहे किसानों के आंदोलन पर इस मीडिया ने एक भी खबर नहीं दिखाई है।

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गोदी मीडिया और मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा- “किस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्या खाया। इसके बारे में चिंता करने से पहले ये सोचें कहीं हमारा अन्नदाता किसान आज भूखे पेट तो नहीं सोया? किस एक्ट्रेस को Y सेक्युरिटी मिली उससे पहले ये ना सोचें कि देश में छोटी बच्चियां कैसे सुरक्षित होंगी?”

इससे पहले भी स्वाति मालीवाल महिला सुरक्षा को लेकर कई बार सरकार पर निशाना साध चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में आए दिन बच्चियों और महिलाओं से जुड़े अपराध की खबरें दिल दहला देती हैं।

लेकिन भाजपा के नजरों में महिला सुरक्षा एक अभिनेत्री को वाई सिक्योरिटी देना है। भाजपा शासित राज्यों में बच्चियों और महिलाओं के साथ आए देना छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है। लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

दिन रात मेहनत करके दूसरों का पेट भरने वाले किसान सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भूखे प्यासे किसान अपने हक की लड़ाई में अपनी जान की परवाह किए बिना सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

लेकिन मीडिया के लिए उनके संघर्ष से ज्यादा कगना रनौत और सुशांत राजपूत जरूरी हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here