ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को जीतने के लिए हर राजनीतिक दल में उत्सुकता देखी जा सकती है। इस बार दो राजनीतिक दलों में कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है।

इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस द्वारा दूसरों से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। कल गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में रैली करने वाले थे।

लेकिन भीड़ न जुटने की वजह से उसे कैंसिल कर दिया गया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की रैलियों में लोगों की भीड़ जुट नहीं रही है।

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल पुरुलिया के बलरामपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ की इस रैली में भारी तादाद में कुर्सियां खाली पड़ी हुई है। यानी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब योगी आदित्यनाथ की रैली में भी लोग नहीं पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि पुरुलिया वह क्षेत्र है। जहां लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को भारी मात्रा में वोट पड़े थे। लेकिन इस बार लोग भाजपा की बात सुनने से परहेज कर रही हैं।

आपको बता दें कि कल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी भी पुरुलिया में रैली को संबोधित करने के लिए पहुंची थी। ममता बनर्जी ने पुरुलिया के बलरामपुर में जनता को व्हील चेयर पर बैठ कर संबोधित किया।

बताया जाता है कि ममता बनर्जी जब कोलकाता में पहुंची तो वहां पर उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों का भारी हजूम इक्क्ठा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here