पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में सियासत काफी गरमाई हुई है। टीएमसी छोड़कर कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

लेकिन इसके विपरीत टीएमसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हौसले बुलंद हैं।

हाल ही में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने टीएमसी पर की जुबानी हमले बोले।

भाजपा के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी के पक्ष में बड़ा बयान देते हुए मिथुन चक्रवर्ती पर पलटवार किया है।

पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस दौरान ममता बनर्जी की जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इमेज जबरदस्त है। लोग उन्हें दिल से बहुत प्यार करते हैं।

भाजपा भले ही ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल से खदेड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही है। लेकिन इससे ममता बनर्जी का कुछ नहीं बिगड़ेगा। बल्कि लोगों में उनके लिए सहानुभूति और भी बढ़ेगी।

इस दौरान हाल ही में भाजपा नेता बने मिथुन चक्रवर्ती पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा उन्हें पार्टी में अपने फायदे के लिए लेकर आई है। मिथुन चक्रवर्ती का भी अच्छे कलाकार रह चुके हैं और वह काफी अच्छे इंसान भी हैं।

मिथुन चक्रवर्ती को कई पार्टियों का अनुभव है। लेकिन मंच से उन्हें सांप बिच्छू की बातें नहीं करनी चाहिए। बल्कि कुछ राजनीतिक मुद्दे पर बात करनी चाहिए थी।

इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश में इस वक्त जो लोग भाजपा से अलग विचारधारा रखते हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा है।

जिसके लिए भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का सहारा ले रही है। सरकार को इस तरह से ईडी, आईटी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here