पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनावों में अब तक 5 चरणों के लिए मतदान हो चुका है। इन पांचों चरणों में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प पर देखने को मिल चुकी है।

इसी बीच खबर सामने आई है कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिला में क्षेत्र फूलिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने 10 साल के बच्चे को बुरी तरह से पीटा है।

इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि भाजपा कार्यकर्ता जबरदस्ती इस बच्चे से जय श्री राम बोलने को कह रहा था।

जब बच्चे ने भाजपा कार्यकर्ता की बात मानने से इंकार कर दिया तो उसने बुरी तरह से बच्चे को पीटा। बताया जाता है कि बच्चे का नाम महादेव शर्मा है और वह चौथी क्लास में पढ़ता है।

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बुरी तरह से पीटे जाने से बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते उसे राणाघाट सबडिविजनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने पुलिस के समक्ष आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग रखते हुए NH12 का घेराव किया।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने लोगों को इस बात की तसल्ली दिलाई कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जिसके बाद गुस्साए लोग वहां से हटे।

बताया जाता है कि पीड़ित बच्चे का पिता तृणमूल कांग्रेस का समर्थक है। वही बच्चे को पीटने वाला भाजपा कार्यकर्ता।

एक चश्मदीद के हवाले से पता चला है कि जब बच्चा भाजपा कार्यकर्ता के टी स्टॉल के पास से गुजर रहा था। तो उसने बच्चे को अपने पास बुला कर उसके पिता के बारे में उल्टा सीधा बोलना शुरु कर दिया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने बच्चे को धमकी देते हुए जय श्री राम का नारा लगाने के लिए कहा। इंकार करने पर उसने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। ऐसा होते देख स्थानीय लोगों ने आकर बच्चे को बचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here