दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

इस कड़ी में कल उत्तर प्रदेश के शामली में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा महापंचायत बुलाई गई। जिसमें भारी संख्या में किसान जुटे।

बताया जाता है कि इस महापंचायत में मेरठ और आसपास के क्षेत्र से भी भारी संख्या में किसान शामिल हुए हैं। रालोद की इस महापंचायत को देखते हुए शामली की डीएम द्वारा धारा जिले में धारा 144 लागू की गई है।

दरअसल 28 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा की गई भावुक अपील के बाद कई जगहों पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

इस महापंचायत में जिले के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि देश के रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह के कहने पर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था।

आज भाजपा के राज में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। किसानों को रोकने के लिए आज भाजपा ने बैरिकेड लगा दिए हैं।

भाजपा छोड़ने के बाद अब किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन करना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सब लोग अपना जाति धर्म पीछे छोड़ कर किसानों के समर्थन में महापंचायत में शामिल हुए हैं।

आपको बता दें कि शामली जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा का हवाला देते हुए शामली में होने वाली इस से पांचवी महापंचायत को इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था।

इसके विपरीत रालोद नेता महापंचायत करने की जिद पर अड़े रहे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस चाहे हम पर लाठीचार्ज करें या फिर हमें जेल में डाल दी लेकिन यह महापंचायत होकर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here