मध्यप्रदेश में लहसुन को लेकर किसान परेशान हैं। जगह जगह किसान नदी-नालों में अपनी मेहनत से उगाई गई फसल को फेंक रहे हैं।

अभी हाल में मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में किसान लहसुन को नदी में फेंकते नजर आए थे। सरकार पर किसानों का आरोप है कि वह फसल का सही दाम नहीं दे रही है।

मध्यप्रदेश के किसानों की समस्या को देखते हुए विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आज विधानसभा सत्र में लहसुन के साथ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के विधायक लहसुन की बोरी लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने विधानसभा के सामने लहसुन को रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

इसी दौरान कालापीपल विधानसभा के विधायक कुनाल चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ये सरकार विधायक खरीद सकती है लेकिन किसानों का लहसुन नहीं ।

कुनाल चौधरी ने आगे कहा कि, आज मध्यप्रदेश में किसानों का लहसुन 50 पैसे किलो में बिक रहा है। जिससे उनकी फसल की कीमत तक नहीं निकल रही है।

किसानों का लहसुन फेंकते वीडियो हुआ था वायरल

मंदसौर और सांवेर में किसानों के तालाब में लहसुन फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था।

आपको बता दें कि, भाजपा पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विधायक खरीदकर सरकार बनाने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here