एक तरफ जहां देश में चुनावी माहौल बना हुआ है तो दूसरी तरफ किसान संगठनों द्वारा कई राज्यों में किसान महापंचायतों का आयोजन कर लोगों को भाजपा के झूठे दावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस चुनावी माहौल में किसानों द्वारा किया जा रहा विरोध भाजपा के लिए मुसीबत बन सकता है।

दरअसल पंजाब में बीते दिनों किसानों को उपद्रवी कहने वाले भाजपा विधायक अरुण नारंग की लोगों ने जमकर पिटाई की।

इसके बाद कल हरियाणा के हिसार में राज्यसभा सांसद और जी न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्रा के एक कार्यक्रम को कैंसिल करवा दिया गया है। दरअसल पंजाब में भाजपा नेता के विरोध के बाद सुभाष चंद्रा को हरियाणा न आने की चेतावनी जारी की गई थी।

अब खबर सामने आ रही है कि हिसार में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का पार्टी ऑफिस के सामने पुतला फूंका गया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। बता दें, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा आज असम में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के करीबी पूजीपतियों अडानी और अंबानी के पुतले भी कई जगहों पर फूंके गए हैं।

गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में 3 महीने से भी ज्यादा वक्त से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब आम जनता में भी भाजपा के प्रति भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है।

इससे पहले भी पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं का बॉयकॉट करने के मामले सामने आए हैं। कई जगहों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों ने घेराव करके उनकी पिटाई भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here