केरल में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। यहां कांग्रेस गठबंधन यानी यूडीएफ की सीधी टक्कर वामपंथी दलों के नेतृत्व वाले एलडीएफ से है। भाजपा भी उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रही है।

इसी क्रम में सभी राजनीतिक दलों की रैलियां, सभाएं और रोड शो लगातार जारी है। केरल के अलग अलग इलाकों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आज रोड शो किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया और भाजपा को भ्रष्ट पार्टी बताया। प्रियंका ने कहा कि झूठे वायदे करने वाले भ्रष्ट लोग आपको बेवकूफ नहीं बना पाएंगे।

मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केरल के कोल्लम जिले के करुनागप्पल्ली इलाके में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया।

इस दौरान उन्होंने यहां की आम जनता से भी मुलाकात की. प्रिंयका के रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था।

प्रियंका ने यहां लोगों से कहा कि केरल का चुनाव देश को नई दिशा देने वाला होगा। मैं अपने देश के लोगों को दिखाना चाहती हूं कि आप लोग झूठे वायदों के बहकावे में नहीं आ पाएंगे।

ऐसे लोग और भ्रष्ट नेता जो आपके बारे में जरा सा भी नहीं सोचते हैं, वो आपको बेवकूफ नहीं बना पाएंगे।

केरल में 6 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होने हैं। नतीजे 2 मई को आएंगे। आज से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी केरल के रण में कूद पड़ी हैं।

सर्वप्रथम उन्होंने अलप्पुझा जिले के कयमकुलम में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रोड शो किया और जनता से समर्थन की अपील की।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कयमकुलम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अरिता बाबू के साथ खुले वाहन में खड़े होकर रोड शो किया।

रोड शो के दौरान प्रियंका को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर खड़े थें। प्रियंका ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और लोगों के साथ हाथ भी मिलाया।

आपको बता दें कि अरिता बाबू केरल विधानसभा चुनाव 2021 में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। अरिता कयमकुलम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनकी उम्र महज 26 वर्ष है. इस सीट पर उनकी सीधी टक्कर सीपीएम विधायक यू प्रतिभा हरि से है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here