दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को विदेशी हस्तियों का समर्थन मिलने के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों और भारतीय खिलाड़ियों ने इसे भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा करार दिया था। जिसके चलते भाजपा समर्थक कई कलाकारों द्वारा मोदी सरकार के पक्ष में ट्विटर पर अभियान चलाया गया।

फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कलाकार किसान आंदोलन को शुरुआत से ही समर्थन कर रहे हैं। अब इस कड़ी में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ चुका है।

बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि “नजरें मिलाकर खुद से पूछो क्यों? यह कविता उन हाथों को समर्पित है। जिनके कारण हम रोज खाना खा पाते हैं।”

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद के द्वारा पड़ी हुई एक कविता की वीडियो शेयर की है।

इस कविता को वरद भटनागर द्वारा लिखा गया है। यह कविता पूरी तरह से किसानों की जिंदगी और उनके संघर्ष को बयां करती है।

आपको बता दें कि बीते साल नवंबर के महीने से शुरू हुए किसान आंदोलन को फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, रिचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा समर्थन देते हैं।

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी द्वारा शेयर की गई ये कविता तेजी से वायरल हो रही है। इसे सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी सोनाक्षी किसानों के समर्थन में बोल चुकी है।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा भले ही सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हो। लेकिन उनका परिवार सालों से राजनीति में रहा है। सोनाक्षी सिन्हा के पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा मोदी सरकार के कटु आलोचक माने जाते हैं।

जो कि भाजपा में रहते हुए भी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here