बीते साल शुरू हुए किसान आंदोलन ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 9 महीने से ऊपर का वक्त हो चला है।

लेकिन किसानों के हौसले अभी भी बुलंद है। किसान संगठनों ने ऐलान कर रखा है कि जब तक उनकी सभी मांगों को माना नहीं जाता। तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।

खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमकर विरोध भी किया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा में कई गांव ऐसे हैं। जहां पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एंट्री पर बैन लगा हुआ है।

इसी बीच चंडीगढ़ से एक वीडियो सामने आई है। जहां एक महिला किसानों का समर्थन करते हुए भाजपा का विरोध कर रही है। इस विरोध में महिला केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद के नारे लगा रही है।

शर्मनाक बात यह है कि वहां पर मौजूद भाजपा नेता इस महिला के साथ गाली गलौज कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता विरोध कर रही महिला को यह कह रहा है कि किसानों द्वारा हर रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को गालियां दी जाती हैं।

जिस पर महिला भाजपा नेता पर बरसते हुए कहती है कि हम आप का विरोध करेंगे। आपको शर्म आनी चाहिए कि आप महिला के साथ गाली गलौज करते हैं।

इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने महिला का समर्थन करते हुए किसान एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। महिला के हाथ में काला कपड़ा भी देखा जा रहा है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परवाणू से शिमला तक जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी।

गौरतलब है कि कोई पहली घटना नहीं है। जहां इस तरह से भाजपा नेताओं का विरोध हुआ हो।

इससे पहले भी किसानों द्वारा कई जगहों पर भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए गए हैं। बता दें, किसान आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here