केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार देश के इतिहास को बदलने के साथ-साथ कांग्रेस को बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ती। गांधी परिवार को लेकर अक्सर भाजपा नेताओं द्वारा विवादित बयान दिए जाते हैं।

भाजपा अक्सर आरोप लगती है कि दिवगंत पीएम नेहरू पर देश को पीछे धकेलने का काम किया है। उनके कई फैसलों के कारण भारत की प्रगति नहीं हुई है।

इसी बीच पहली बार भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर ऐसी बात कह दी है। जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश का आदर्श नेता बताया है।

उन्होंने कहा है कि भारत के लोकतंत्र के लिए जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी बाजपेयी आदर्श नेता थे। यह दोनों नेता हमेशा कहते थे कि मैं अपने लोकतांत्रिक मर्यादा का पूरा पालन करूंगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी की राजनीतिक विरासत हमारी प्रेरणा है। वही पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के लोकतंत्र में अहम योगदान दिया है।

पंडित जवाहर लाल नेहरू अक्सर कहा करते थे कि भारत राष्ट्र नहीं, बल्कि एक जनसंख्या है। हर शख्स देश के लिए सवाल और समस्या है। मैं इतना भी कह सकता हूं कि देश के लिए कभी समस्या नहीं बनूंगा।

अटल बिहारी बाजपेयी से जुड़े एक किस्से को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पहले मैं अक्सर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए आगे रहा करता था।

फिर एक दिन अटल बिहारी बाजपेयी के साथ मेरी मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे यह समझाया कि लोकतंत्र के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि यह ऐसा पहला मौका नहीं है। जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरु की तारीफों के पुल बांधे हो। इससे पहले भी अपने भाषण में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here