
लोकसभा के बाद गुरुवार (12 मार्च) को राज्यसभा में भी दिल्ली हिंसा पर चर्चा हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने हिंसा के लिए मोदी सरकार को ज़िम्मेदार बताया।
संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में दंगे भाजपा ने कराए। अमित शाह कहते है दंगो में मारे गए लोग भारतीय है तो अभी तक उनके घर क्यों नही गए? 3 दिन तक दिल्ली को भाजपा ने जलाया।
अमित शाह बताएं कि UP से 300 लोग दिल्ली कैसे आये? तब क्या आप अंतरिक्ष में मौजूद थे? : संजय सिंह
उन्होंने आगे कहा कि 3 दिन तक दिल्ली जलती रही और गृहमंत्री ख़ामोश थे। पुलिस प्रशासन भी खामोश था। दंगो में हिन्दू मारा गया, मुसलमान मारा गया और गृहमंत्री इसका आनंद ले रहे थे। ऐसे गृहमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
3 दिन तक दिल्ली जलती रही और गृहमंत्री ख़ामोश थे। पुलिस प्रशासन भी खामोश था।
दंगो में हिन्दू मारा गया, मुसलमान मारा गया और गृहमंत्री इसका आनंद ले रहे थे। ऐसे गृहमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। : @SanjayAzadSln pic.twitter.com/lrArj6PYP0
— AAP (@AamAadmiParty) March 12, 2020
इससे पहले संजय सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अमित शाह ने दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में जो बयान दिया वो ऐसा था जैसे वो कुछ जानते ही नहीं।
तीन दिनों तक दिल्ली को अनाथ छोड़ दिया गया, तीन दिनों तक दिल्ली को जलने दिया गया और गृहमंत्री ख़ामोश रहे, इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कपिल मिश्रा ने जीसीपी की मौजूदगी में भड़काऊ भाषण दिया, इसपर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
शाह चाहते तो दिल्ली में 53 लोगों की जान लेने वाले इस वायरस को रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने फैलने दिया
उन्होंने कहा कि जबसे अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया है, दिल्ली की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। 24 घंटे में 9 हत्या होती है। एक महाने में दिल्ली की सड़कों पर 220 राउंट फायर होते हैं। यहां पर वकीलों पर गोलियां और छात्रों पर लाठियां चलती हैं, यहां प्रोफेसर के सर फोड़े जाते हैं और मासूमों का ख़ून बहाया जाता है। अमित शाह देश के सबसे विनाशक गृहमंत्री हुए हैं।