बिहार चुनाव के साथ-साथ इस वक्त पत्रकार अर्नब गोस्वामी भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। जब से मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है। तब से ही मीडिया और सोशल मीडिया में उनकी गिरफ्तारी सुर्खियों में बनी हुई है।

इससे पहले टीआरपी स्कैम में भी रिपब्लिक टीवी पर मुंबई पुलिस ने शिकंजा कसा है।

दरअसल अर्नब गोस्वामी भाजपा के चहेते न्यूज़ एंकर हैं। जिनकी गिरफ्तारी के बाद मोदी सरकार के कई बड़े नेता गुस्से में हैं।

इस मामले में कई भाजपा नेता महाराष्ट्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार और मुंबई पुलिस ने बदले की भावना से अर्नब गोस्वामी पर ये कार्रवाई की है।

इस पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर लिखा है कि “सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया दोषी है, और अन्वय नाइक सुसाइड केस में “अर्नब” निर्दोष……….क्यूँ भई, ये तुम्हारा “दामाद” है क्या?”

बताया जा रहा है कि अलीबाग की एक कोर्ट ने इस मामले में 6 घंटे तक सुनवाई की है। जिसके बाद अर्नब गोस्वामी को कोर्ट द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि सुशांत मामले में रिपब्लिक टीवी पर फर्जी रिपोर्टिंग के आरोप लग चुके हैं।

दरअसल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत द्वारा आत्महत्या करने के बाद रिपब्लिक टीवी द्वारा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उन्होंने अपने चैनल पर अभियान चला रखा था।

सुशांत मामले में मुंबई पुलिस और सीबीआई की कार्रवाई पूरी होने से पहले ही अर्नब गोस्वामी ने आत्महत्या को हत्या करार दे दिया था। इसके साथ रिया चक्रवर्ती को उनकी हत्या का दोषी बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here