देश भर में इस वक़्त अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का मुद्दा गर्माया हुआ है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर भड़के हुए हैं।

शिवसेना का कहना है कि भाजपा नेताओं को अन्वय नायक और उनकी माँ कुमुद नायक के लिए न्याय की मांग करनी चाहिए। लेकिन वह इसके विपरीत इसे आपातकाल की स्थिति बता रहे हैं।

एएनआई न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा है कि अगर किसी को धारा 306 (आत्महत्या के लिए अपहरण) और 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया जाता है।

भाजपा इस पर विरोध करना चाहती है, तो वे ऐसा कर सकते हैं क्योंकि लोकतंत्र में सभी को यह अधिकार है। लेकिन, मैं यह सुनिश्चित कर सकता हूं कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

संजय राउत ने कहा कि जो भाजपा नेता अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। वह उस विधवा से जरूर मिलें। जिसके पति ने अर्णब गोस्वामी के कारण आत्महत्या की है। जिसे अभी तक इन्साफ नहीं मिला है। इसके साथ ही संजय राउत ने सुशांत मामले में भी अर्नब गोस्वामी की रिपोर्टिंग पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सुशांत मामले में रिपब्लिक टीवी ने कई मासूम लोगों को धर-दबोचा।

संजय राउत का कहना है कि भाजपा के जो नेता विरोध कर रहे हैं। उन्हें विरोध करने दीजिए। क्योंकि इस देश का लोकतंत्र ने हमें यह अधिकार दिया है कि आप गलत लोगों के साथ भी खड़े हो सकते हैं।

लेकिन हम सच के साथ हैं महाराष्ट्र की पुलिस यह कोई कठपुतली का खेल नहीं खेल रही।

मुंबई की पुलिस जांच करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। वह अपने हिसाब से पूरी जांच करेगी। मैं यकीन दिलाता हूँ कि सच की जीत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here